भोपालमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया राजा भोज पर आधारित यूट्यूब सीरीज फोल्डर का विमोचन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजा भोज पर निर्मित यूट्यूब सीरीज के फोल्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजा भोज भारतीय इतिहास और संस्कृति के ऐसे महानायक रहे हैं, जिन्होंने ज्ञान, साहित्य, कला और शासन-प्रशासन के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी।
डॉ. यादव ने कहा कि इस प्रकार की पहल युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को भारतीय गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यूट्यूब सीरीज के माध्यम से राजा भोज के जीवन, आदर्शों और योगदान को अधिक से अधिक लोग जान सकेंगे और प्रेरणा प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी इस पहल को सराहते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से भारतीय संस्कृति और इतिहास को प्रस्तुत करना समय की मांग है।



