विविध ख़बरें
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दी त्वरित सहायता

रैगांव विधानसभा के ग्राम रेरुआ कला के समीप आज कार एवं ऑटो की भीषण भिड़ंत की घटना घटित हुई। मार्ग से गुजरते समय राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने घटना को देखकर तत्काल वाहन रुकवाया और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था कराई।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने सिविल सर्जन को दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर सभी घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने इस दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
