शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका ने कला उत्सव में लहराया सफलता का परचम

बेरला, दुर्ग। विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन दिनांक 6 सितम्बर 2025 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेरला में किया गया। इस प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कंडरका के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की छात्रा उर्वशी निषाद ने एकल वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
देवकुमार निषाद ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया।
रुपाली एवं तन्नू साहू की जोड़ी ने पारंपरिक कहानी वाचन में प्रथम स्थान हासिल किया।
भेनु एवं हिमांशु निषाद ने पेपर आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, गरिमा निषाद ने एकल गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
उक्त सभी प्रतिभागियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इन विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती पुष्पा नायक का मार्गदर्शन और व्याख्याता डॉ. दीपक साहू का अतुलनीय सहयोग रहा।
विद्यालय प्रबंधन, शाला समिति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



