भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

माँ नर्मदा और देवी अहिल्या बाई का इंदौर से गहरा, अटूट और ऐतिहासिक संबंध : मंत्री प्रहलाद पटेल

108 नदियों के जल से लोकमाता देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा का किया जलाभिषेक

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बचपन से ही हमारे परिवार का नर्मदा नदी के प्रति गहरी आस्था और लगाव रहा है। पिताजी कहा करते थे कि नदी के संगम को कभी भी पार नहीं करना चाहिये। मैंने इसका अक्षरश: पालन करने की कोशिश की। मुझे नदियों के उद्गम स्थल को देखने की जिज्ञासा रही और इसकी शुरूआत केन-बेतवा नदी के उद्गम स्थल को देखकर की। अभी तक मैंने 106 नदियों के उद्गम स्थलों को न सिर्फ देखा बल्कि वहां के जल को लेकर भी आया हूं। आज इन नदियों के जल से माता देवी अहिल्या की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर वैदिक विदवानों ने श्री नर्मदाष्टकम : त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे के मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित नागरिकों ने भी जल एवं दूध से देवी अहिल्या की प्रतिमा का जलाभिषेक किया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का मुझे भी अवसर मिला। इस अभियान से हमें जल का महत्व समझ में आता है कि जीवन में जल कितना बहुमूल्य और उपयोगी है। सभी नदिया जीवनदायिनी है। हम उसके जल को सहेजे और उसकी रक्षा करें। कार्यक्रम में श्री पटेल की पत्नी श्रीमती पुष्पलता पटेल और भाई श्री जालिम सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button