छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंगलकामनाएँ

       रायपुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और दूरदर्शी वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुँचाने के उनके प्रयासों के लिए हम सदैव आभारी हैं।

       छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो सशक्त वातावरण निर्मित हुआ है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु सतत प्रयासरत रहना ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा।

       छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button