
नवा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रारंभ हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें कृषि, रोजगार, शिक्षा, उद्योग और सुशासन से संबंधित विषय प्रमुख हैं।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, राज्य कर्मचारियों के लिए वेतन विसंगति सुधार, नई औद्योगिक नीति, तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा जैसे मुद्दे एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।
अद्यतन के लिए बने रहें।



