विविध ख़बरें

SAIL में जबरन रिटायरमेंट: अगली बारी कर्मचारियों की, बच गए बोकारो स्टील प्लांट के अफसर

SAIL BSP से 1, CMO से 3, DSP से 1, ASP से 1, VISL से 2, कोलियरी से 3 अफसर जबरन रिटायर कर दिए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र सरकार की नीतियों को आधार बनाकर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) प्रबंधन ने 11 अधिकारियों को कंपनी से बाहर कर दिया है। जबरन रिटायर कर दिया गया है।

खास बात यह है कि इसकी जद में कर्मचारियों को नहीं लाया गया है। फिलहाल, कर्मचारियों को राहत दी गई है। दावा किया जा रहा है कि बोकारो स्टील प्लांट से किसी भी अधिकारी को जबरन रिटायर नहीं किया गया है। लिस्ट में सेल बीएसएल का नाम नहीं है। इसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

SAIL से Premature Retirement की जद में BSP, CMO, DSP, ASP VISL Colliery के अधिकारी आए हैं। नॉन फरफॉर्मेंस के आरोप में जबरन रिटायर किए गए अधिकारियों को बचाने की कोशिश में सेफी जुट गया है।

SAIL BSP से 1, CMO से 3, DSP से 1, ASP से 1, VISL से 2, कोलियरी से 3 अफसर जबरन रिटायर किए गए हैं। अधिकारियों का नाम क्या है, यह अब तक सार्वनिक नहीं किया जा सका है। कुछ अधिकारियों का नाम सामने आ चुका है। किस विभाग के अधिकारी पर गाज गिरी, यह जानने के लिए हर तरफ फोन घनघनाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

कर्मचारी यूनियन नेता भी सक्रिय हो गए हैं। उनका कहना है कि सरकार की मंशा तो पहले से ही जाहिर थी। अब अधिकारियों को इसके लपेटे में लिया गया है। जल्द ही कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाने का दौर शुरू हो सकता है। इसलिए सेल प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

The post SAIL में जबरन रिटायरमेंट: अगली बारी कर्मचारियों की, बच गए बोकारो स्टील प्लांट के अफसर appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button