विविध ख़बरें

विधायक रिकेश सेन का सपना होने जा रहा साकार,शिक्षाधानी भिलाई में बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी और बनेगा रीडिंग जोन

भिलाई नगर-शिक्षाधानी भिलाई में सेन्ट्रल लाईब्रेरी को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का बड़े सपने को राज्य शासन से हरी झंडी मिल गई है। आपको बता दें कि भिलाई के सुपेला स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में 11 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपये सेंट्रल लायब्रेरी के लिए स्वीकृत किए गए हैं। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सुपेला में सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ ही बेहतरीन रीडिंग जोन का निर्माण भी किया जा रहा है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले भिलाई के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस सुविधा से न केवल पढ़ने की प्रवृत्ति मजबूत होगी बल्कि स्टूडेंट्स के साथ ही आम नागरिकों के लिए एकेडमिक सहित आर्ट, साइंस, कामर्स, बिजनेस, समसामयिक विषयों, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पठन सामग्री न केवल उपलब्ध होगी बल्कि वो शांत चित्त वाले परिवेश में बुक्स रीडिंग का लाभ भी उठा सकेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश के चयनित 17 नगरीय निकायों में लगभग 114 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें दुर्ग जिले के भिलाई निगम अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सुपेला में लगभग साढ़े 11 करोड़ रूपये से सेंट्रल लायब्रेरी और रीडिंग जोन का निर्माण होगा। इस विषय में वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार सेन्ट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

The post विधायक रिकेश सेन का सपना होने जा रहा साकार,शिक्षाधानी भिलाई में बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी और बनेगा रीडिंग जोन appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button