भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

रवांडा प्रतिनिधिमंडल ने किया कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय भोपाल का भ्रमण

प्रयासों की सराहना की

“ ह्यूमन मिल्क बैंक” पहल को बताया प्रेरणादायक कहा रवांडा में भी करेंगे शुरुआत

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से रवांडा (अफ्रीका) से आए प्रतिनिधिमंडल एवं यूएनएफपीए सदस्यों ने आज शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालयभोपाल का भ्रमण किया। रवांडा प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की स्वच्छताआधुनिक सुविधाओंसमर्पित स्टाफ और नवजात शिशु स्वास्थ्य के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से ह्यूमन मिल्क बैंक” की पहल को अभिनव और प्रेरणादायक बताया तथा इसे रवांडा में लागू करने योग्य मॉडल बताया। नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैंजिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. फ्रांस्वा रेगिस सायिज़ाडायरेक्टर (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाईरवांडा बायोमेडिकल सेंटर)सुश्री एस्परेंस नडेंगासुश्री मेरी क्लेयर इर्यान्यावेहरा (यूएनएफपीए रवांडा) सहित यूएनएफपीए मध्यप्रदेश के श्री सुनील थॉमस एवं श्री अनुराग सोनवलकर शामिल रहे। नोडल अधिकारी डॉ. दुबे ने टीम को अस्पताल की विभिन्न इकाइयों — “शक्ति” प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी सेंटरएएनसी/पीएनसी वार्डमानव मिल्क बैंक और लेबर रूम का अवलोकन कराया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button