विविध ख़बरें

भिलाई स्टील प्लांट: OHP में बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन खड़ा करेगा संगठन, आगे आए कर्मचारी

  • कार्मिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
  • बैठक कर OHP विभागीय कमेटी गठन का निर्णय।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के एससी-एसटी कर्मचारियों को संगठित किया जा रहा है। ओर हैंडलिंग प्लांट-OHP में बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन की विभागीय समिति के गठन को लेकर बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने आगे की रूपरेखा तय की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने विभागीय कमेटी के गठन को लेकर एसोसिएशन की सोच को सभी कार्मिकों के बीच विस्तार से रखी। विभागीय कमेटी की उपयोगिता पर सभी कार्मिकों की राय ली गई।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

OHP के सभी कार्मिकों को अपने विचार रखने का समय दिया गया तथा साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए उनसे सुझाव मांगे गए। सभी कार्मिकों ने खुले मन से संगठन के इस प्रयास को सराहा। मिलकर संगठन के लिए काम करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि हम हर विभाग में जा रहे हैं और ये पाया कि जितने भी हार्ड शॉप हैं, उनमे SC/ST कर्मचारियों की बहुतायत हैं। यहाँ समस्या भी है। यह विभागीय समितियां हमारे एसोसिएशन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर

इससे हमारा संगठन आगे चलकर बहुत मजबूत होगा और सभी कार्मिकों की समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी। साथ ही इन समितियां के माध्यम से हमारे संगठन में समस्याओं के निवारण हेतु एक मजबूत ढांचा तैयार होगा। हम अपने कार्मिकों से सीधा संवाद बनाए रखने में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: अवकाश नकदीकरण पर SAIL कर्मचारियों को 20 हजार तक नुकसान, CITU ने BSP प्रबंधन को सौंपा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला       

कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राना ने कहा कि हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में संगठन की सदस्यता ग्रहण करें और संगठन के कंधे से कंधा मिला कर काम करें।

ये खबर भी पढ़ें: क्रूड स्टील प्रोडक्शन: चीन, जापान, कोरिया का प्रोडक्शन घटा, भारत का बढ़ा, पढ़िए World Steel रिपोर्ट

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। ख़ासकर हम लोग सदस्यता पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। एसोसिएशन की ताकत उनकी सदस्यता से तय होगी, जिससे हम कार्मिक अपनी सभी समस्याओं का हल इस संगठन के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie: छत्तीसगढ़ में विक्की कौशल की फिल्म छावा टैक्स फ्री, सीएम विष्णु देव साय की घोषणा

बैठक मे संजय कुमार गड़पायले, जयकिशोर ब्रम्हे और दुर्गेश कुमार गोंड ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी कार्मिकों का विचार लिया गया और सबने मिलकर के काम करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी कार्मिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और आने वाले सप्ताह मे बैठक कर OHP विभागीय कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

इस अवसर पर कोमल प्रसाद-अध्यक्ष, चेतन लाल राणा कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सूर्यवंशी संजय कुमार गडपायले, जयकिशोर ब्रम्हे, दुर्गेश कुमार गोंड, प्रभु सिंह खेलवार, झूमुक लाल, अजय सोरेन, नरसिम्हा, नीलकमल कर्माकर, प्रमोद कुमार चौधरी, टीआर शिवप्रकाश, नारायण ध्रुव, अमर सिंह, नारायण, हरिशंकर सहित एसोसिएशन अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

The post भिलाई स्टील प्लांट: OHP में बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन खड़ा करेगा संगठन, आगे आए कर्मचारी appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button