भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

पुलिस मुख्यालय में सुशासन दिवस का आयोजन

डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापितउच्चतम मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए, उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर से एक दिन पूर्व बुधवार को पुलिस मुख्यालय में सुशासन दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने प्रदेश में सुशासन के उच्च मानदंड स्थापित करने शासन को अधिकपारदर्शी, सहभागी, जनकल्‍याण केन्‍द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली।

Related Articles

Back to top button