मध्य प्रदेश

बिहार के कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर कांवरिया पथ पर कांवड़िए की करंट लगने से मौत

रांची
22 जुलाई को सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। सावन माह की शुरुआत होते ही कई शिव भक्त कांवड़ में गंगाजल भरकर भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए पैदल ही निकल पड़ते हैं। वहीं, बिहार के कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर कांवरिया पथ पर कांवड़िए की करंट लगने से मौत हो गई।

55 वर्षीय मृतक रमेश कुमार आजीवाल जमशेदपुर के आदित्यपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक रमेश कुमार आजीवाल कांवड़िया कोल्हुआ गांव स्थित एक चाय नाश्ता की दुकान पर ठहरा था। इस दौरान रमेश कुमार आजीवाल बाथरूम जाने के लिए निकला। उसी वक्त वह वहां पर लगे स्टैंड फैन के तार की चपेट आ गया जिससे वह नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे बिहार के कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांवड़िए की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

The post बिहार के कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर कांवरिया पथ पर कांवड़िए की करंट लगने से मौत first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button