छत्तीसगढ़रायपुरविविध ख़बरें

ज्ञान संवाद बौ‌द्धिक विकास का माध्यम है: आई पी मिश्रा

       भिलाई। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई में “ज्ञान संवाद 2025-26” अंतरविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वि‌द्यालयों की कुल 60 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। आयोजन का मुख्य उ‌द्देश्य वि‌द्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं सामान्य जागरुकता का विकास करना रहा।

       इस वृहद आयोजन में मुख्य अतिथि श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आई पी मिश्रा ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बौ‌द्धिक क्षमता के विकास और प्रतिभाशाली विधार्थियों को प्रोत्साहित करने का माध्यम इस तरह के कार्यक्रम होते हैं। आज के समय में अध्ययन और अध्यापन का तरीका बदल गया है। तकनीक का बेहतर सदुपयोग करके ही हम प्रतिस्पर्धा में आगे आ सकते हैं।

       उन्होंने कहा श्री शंकराचार्य समूह की शैक्षणिक संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिभाओं को शसक्त मंच प्रदान करना उ‌द्देश्य है। विधार्थियों को ज्ञान के साथ साथ कौशल और संस्कार देना आवश्यक है। रोजगार की इस कड़ी स्पर्धा में हमारे विद्यार्थी रोजगार देने वाले हों, इतना सक्षम उन्हें बनाया और तराशा जाए। क्विज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और बधाई दी।

       विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ स्मिता सेलेट ने इस अवसर पर इस प्रतियोगिता के उ‌द्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि ज्ञान संवाद आज की महती आवश्यकता है। क्विज के माध्यम से आप भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, इतिहास से परिचित होते ही हैं साथ में अपने प्रदेश की भी जानकारी हासिल करते है। ये ज्ञान आपके भविष्य में सहयोगी होगा जो इस संवाद कार्यक्रम से आपको हासिल होगा। विधार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनकी बौ‌द्धिक शक्ति को अभिप्रेरित करना आज की आवश्यकता है।

       कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सत्र में हुआ, जिसमें असीम सहगल, प्रसिद्ध न्यूट्रिशन कोच, ने स्वास्थ्य शिक्षा विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल एवं प्रभावी शब्दों में समझाया। उनके संबोधन से वि‌द्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई।

       इसके पश्चात प्रतियोगिता के विभिन्न चरण आयोजित किए गए। प्रथम चरण लिखित परीक्षा के रूप में संपन्न हुआ, जबकि द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ से संबंधित ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। तृतीय एवं अंतिम ग्रैंड फिनाले राउंड में खेल, विज्ञान, बॉलीवुड सहित कुल छह उप-राउंड शामिल रहे, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीपीएस भिलाई, द्वितीय स्थान डीपीएस भिलाई तथा तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक वि‌द्यालय, वैशालीनगर ने प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

       विश्वविद्यालय के डायरेक्टर, विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने भी विधार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक आकांक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में विधार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने सराहा।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, शिक्षक तथा विश्ववि‌द्यालय के प्राध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जय कुमार एवं डॉ जयश्री, डॉ परख सहगल ने किया। आयोजन समिति के डॉ विनय पीतांबरांम, डिप्टी रजिस्ट्रार की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में डीन वेलफेयर डॉ. गोविंद शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button