Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

डॉ.अम्बेडकर प्रेरणा स्थल में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

भिलाई-भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के तत्वावधान एवं कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ.अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कमल टंडन, महाप्रबंधक ऊर्जा प्रबंधन विभाग एवं मुख्य सलाहकार ने ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न डॉ अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।राष्ट्र गान के पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन के अथक प्रयास से तैयार किया गया भारतीय संविधान लागू हुआ। भारतीय संविधान न सिर्फ एससी-एसटी के लोगों को बल्कि भारत के समस्त नागरिकों को बिना भेदभाव के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं राजनैतिक बराबरी की आजादी देता है। मुख्य अतिथि ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि भारतीय संविधान बाबा साहेब के दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है। उन्होंने देश में आकस्मिक एवं अत्यंत विषम परिस्थितियों के वावजूद बडे ही धैर्य, विश्वास, ठहराव और विलक्षण ज्ञान के साथ सविधान का निर्माण किया जिसकी विश्व पटल पर प्रशंसा होती है।
इस अवसर उपस्थित विशिष्ट अतिथि जयंती प्रसाद ने कहा कि हमें उच्च शिक्षा संस्थानों होने वाले अत्याचारों का विरोध करना चाहिए। ये हमारा सवैधानिक अधिकार है।

विशेष अतिथि एस बी रामटेके ने कहा कि आज भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है तो इसके पीछे भारत में संविधान लागू होने का अर्थ है, बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की रचना कर भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य बनाकर प्रगति के पथ पर अग्रसर कर दिया। बीएसपी के महाप्रबंधक अजय गजघाटे, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बहादुर जैयसवारा, चेतन लाल राणा, श्रीमती सीमा रात्रे, श्रीमती गोदावरी व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर 6 में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित की गई। डॉ आम्बेडकर खेल एवं सास्कृतिक परिसर में स्थापित डॉ आम्बेडकर जी की प्रतिमा में भी पुष्पांजली अर्पित की गयी।तत्पश्चात सेक्टर-5 में डॉ आम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय निर्माण हेतु शिलान्यास किये गये जगह पर भी अतिथियों एवं नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाने के साथ ही भारतीय संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज संघ, तथागत म्यूजिकल ग्रुप, तथागत समाज कल्याण समिति, स्वयं सारथी बहुउद्देश्य समिति के समस्त पदाधिकारियों, हमारे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सभी सामाजिक संस्थाओं के सम्माननीय पदाधिकारियों एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, कुजलाल ठाकुर, उत्तम मंडावी, यशवंत नेताम, उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्रा, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र भारती, हेमंत भुआर्य, धनंजय मेश्राम ने अपना विशेष योगदान दिया। गणतंत्र दिवस समारोह का सचालन एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार ने किया। |

The post डॉ.अम्बेडकर प्रेरणा स्थल में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button