लक्ष्मी नगर मार्केट शराब भट्टी हटाने को लेकर यदि प्रशासन नहीं चेता तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेंगी -मुकेश चंद्राकर

शराब भट्ठी हटाने लक्ष्मी नगर व्यापारियों का कांग्रेस को समर्थन
भिलाई नगर – लक्ष्मी मार्केट, सुपेला स्थित मुख्य Samjh पर स्थित देशी शराब दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोसानाला सुपेला ने 8 फरवरी, रविवार के दिन एक दिवसीय धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने स्पष्ट कहा कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण है। प्रशासन हमारी इस मांग को गंभीरता से ले और इस देशी शराब भट्टी को हटाए। अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।शराब भट्टी हटाने लक्ष्मी नगर व्यापारियों ने धरना स्थल मेंआकर समर्थन दिया है।
ज्ञातव्य है कि लक्ष्मी मार्केट सुपेला भिलाई का सबसे व्यस्ततम मार्केट है। सुपेला चौक से गदा चौक तक कोहका ,वैशाली नगर,फरीद नगर रामनगर में। बसे लाखोब्लॉगो को इसी मार्ग का उपयोग करना होता है मुख्य मार्ग से लगे होने के कारण इस सड़क पर ट्रैफिक की बहुतायत है। रोजाना सुबह से देर रात तक हजारों की भीड़ की आवाजाही रहती है। देशी शराब भट्टी होने के कारण दुकान के सामने हमेशा अनियंत्रित भीड़ रहती है जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। वहीं महिलाओं और बच्चों को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों के समर्थन एवं आसपास निवासरत लोगों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस ने इस जन आंदोलन की शुरुआत की है। धरना में उपस्थित कांग्रेस नेताओं का कहना था कि हमें शराब नहीं, शिक्षा चाहिए। नशा नहीं, हमें सुरक्षा चाहिए। सिर्फ शराब दुकान का विरोध नहीं है यह हमारे बच्चों के भविष्य और हमारे शहर की संस्कृति को बचाने की लड़ाई है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि हमारा विरोध नशे से है। यदि संडे मार्केट की भीड़ से ट्रैफिक जाम होता था तो इस देशी शराब भट्टी से तो रोजाना ट्रैफिक जाम हो रहा है। शासन प्रशासन इस ओर इसलिए ध्यान नहीं दे रहा क्योंकि यहां से पैसा मिलता है। उन्होंने कहा कि आज तो हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं लेकिन जल्द ही इस देशी शराब भट्टी को यहां से हटाया नहीं गया तो हम उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा विधायक ने इस भट्टी को हटाने के लिए 90 दिन का समय मांगा था लेकिन वह सिर्फ घोषणा करते हैं करते कुछ नहीं। हमें उन पर विश्वास नहीं, यही कारण है कि आज कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस शराब भट्टी को हटाने सड़क पर उतरे हैं।
इस धरना प्रदर्शन में साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, अरुण सिंह सिसोदिया, इरफान खान जिला महामंत्री, भूपेंद्र यादव, राजेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता, जी. राजू, सभापति न.पा. नि. भिलाई गिरवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, केशव चौबे, आदित्य सिंह, पार्षद उषा शर्मा, अंजू सुमन सिन्हा, फारुख खान, राधेकांत मिश्रा, सरषीज घोष, निरंजन बिसाई, मो. रफीक, अमीर अहमद,रविंद्र सिंह, दीपक भाटिया, शमशेर सिद्दीकी, आनंद डोंगरे, अजय सिरवाबीकर, डेरेश्वर बंजारे, हीरा शंकर साहू, मेरिक सिंह, उमाशंकर साहू, घटोत्कच शुक्ला, कलाम खान, किशन यादव, ललित पाल, कन्हैया चुरहे, आकाश कनौजिया, अनसूया मरकाम, ईश्वरी बडानी, पिंकी वर्मा, जोगेश्वरी साहू, कीर्ति सिंह, ललिता साहू, अंजली भवते, शोएब मोहम्मद, मो.शाहिद, जयप्रकाश सोनी, भीमान दास गोरा, वासु पांडे, शशिकांत साहू, विनोद यादव, अमित सिंह, अजय यादव, विजय प्रताप ,अरविंद राय ,महेंद्र साहू ,नरेंद्र पिपरोल, बलदाऊ पिपरिया, सुजीत साव, इरशाद अहमद, अलाउद्दीन, जितेश बंजारे, गजेंद्र साहू, सुमन सिन्हा ,राजकुमार चौधरी, राजू भारती, मो. याकूब, परमानंद चंदेल, अशोक देवांगन, कपिल घृतलहरे, हारून खान, दानवीर देवांगन ,गुलाम उस्मानी , भारत खंडेलवाल ,रवि अल्युमिनियम, अमोल दास साहू ,इस्माइल खान, रजा सिद्दीकी, ए.जी. नायडू ,शुभम गौतम, दीपक पाल, आशीष गौतम ,संदीप रूपचंद गुर्जर, अशोक रामटेक, सलमान खान, प्रद्युम्न सूर्यवंशी, योगेश राव, लादूराम सिंह अज्जू अहमद ,प्रमोद यादव ,संदीप कुमार,हेमंत साहू,रवि भवते, कृष्ण सिंह, अमरजीत सी. कमलेश, धर्मेंद्र वैष्णव, योगेश राव, सुनील सोनकर, युवराज चौरसिया,सोनू अंसारी, कृतेश साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। शाम 4 बजे धरना कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
The post लक्ष्मी नगर मार्केट शराब भट्टी हटाने को लेकर यदि प्रशासन नहीं चेता तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेंगी -मुकेश चंद्राकर appeared first on Pramodan News.

