विविध ख़बरें

आशीर्वाद समारोह का आयोजन : भविष्य की नई उड़ान

भिलाई-महावीर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि.कैलाश नगर में एकादश के भैया,  बहनों द्वारा कक्षा द्वादश के भैया,बहनों के लिए 10 फरवरी,मंगलवार के दिन,आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया थाI इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय चौधरी उपस्थित थेIराम जी साहू, शंभू नाथ शाह एवं श्रीमती निशा चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थींI इस अवसर पर श्रीमती मिट्ठू चंदा, श्रीमती सुखविंदर एवं विद्यालय की प्राचार्य सुश्री गुंजा तथा प्रधानाचार्य श्रीमती शैल तिवारी उपस्थिति थींI कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,ओम एवं मां भारती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण, दीप मंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि विजय चौधरी के द्वारा भैया बहनों को विदाई की इस बेला और उसके भावुक क्षणों के साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु कठिन परिश्रम से अच्छे परिणाम अवश्य प्राप्त होते है इन अनमोल शब्दों के साथ उनका मनोबल बढ़ाया गया । भैया, बहनों को आशीर्वाद समारोह का महत्व बतायाI द्वादश के भैया बहनों ने अपने अनुभव ब्यक्त करते हुए विद्यालय में बितायें अपने यादगार पलों को साझा किया। द्वादश के भैया बहनों द्वारा विद्यालय को स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप भेंट किया गया। द्वादश कक्षा के विज्ञान समूह के भैया बहनों द्वारा रामायण भेंट कर विद्यालय के संस्कार क्षेम वातावरण के प्रभाव का परिचय दिया गया।

द्वादश के भैया बहनों द्वारा सभी सम्माननीय अतिथि गण,प्राचार्य,प्रधानाचार्य,समस्त आचार्य गण एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी। मनोरंजन के दृष्टिकोण से एकादश के भैया,बहनों ने कुछ मनोरंजक खेल द्वादश के भैया ,बहनों के लिए और दीदी ,आचार्य के लिए आयोजित किये थे। विद्यालय द्वारा कक्षा द्वादश के सभी भैया,बहनों को उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उपहार दिये गये।

अंतिमतः विद्यालय की प्राचार्या सुश्री गुंजा दीदी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती शैल तिवारी दीदी द्वारा अपने आशीर्वचनों से भैया,बहनों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गयी । कार्यक्रम के अंत में कक्षा द्वादश के सभी भैया बहनों के द्वारा मां सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा गयाIकार्यक्रम का संचालन एकादश के भैया देवांश एवं बहन शालिनी बघेल के द्वारा किया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

The post आशीर्वाद समारोह का आयोजन : भविष्य की नई उड़ान appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button