छत्तीसगढ़

डॉ. मिड्डू को यू.के. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा किया गया सम्मान




भिलाई /यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्डए यूके में मिला “माइंड एंड इमेज ट्रांसफॉर्मेशन कोच ऑफ द ईयर” अवॉर्ड यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में डॉ. मिड्डू को “माइंड एंड इमेज ट्रांसफॉर्मेशन कोच ऑफ द ईयर की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मानसिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण और सकारात्मक सोच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. मिड्डू ने अपने कोचिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से देश-विदेश में हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उनकी कार्यशालाएँ और सेशंस युवाओं, प्रोफेशनल्स और उद्यमियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके समर्थकों, शिष्यों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान न केवल डॉ. मिठ्ठ की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारत एवं भिलाई (स्टील सिटी) के लिए भी गर्व का विषय है।







Previous articleएक बार फिर डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास


Related Articles

Back to top button