मध्य प्रदेश

SAIL BSP ने गुजरात के अपने प्लांट से रेलवे को दी बड़ी राहत, ये आई ताज़ा रिपोर्ट

  • सेल-बीएसपी के साबरमती फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट से 2024-25 में 260 मीटर लांग रेल की 23वीं रेक भेजी गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनलों की चौथी रेक 24 सितंबर 2024 को गुजरात के साबरमती स्थित सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (Flash Butt Welding Plant ) (एफबीडब्ल्यूपी) से भारतीय रेलवे को भेजी गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: सीआरएम-III ने 11 घंटे में 42 वैगन डिस्पैच का बनाया नया रिकॉर्ड

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती, एफबीडब्ल्यूपी से भेजी गई रेक की कुल संख्या 23 हो गई। वर्तमान वित्त वर्ष में भेजी गई 23 रेक में जून 2024 में भेजी गई पांच रेक, जुलाई 2024 में भेजी गई पांच रेक, अगस्त 2024 में भेजी गई चार रेक और सितंबर 2024 में अब तक भेजी गई चार रेक शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों को चाहिए 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन, EPFO, सीबीटी ट्रस्ट, केंद्र सरकार पर तिलमिलाए

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 12 रेक भेजे जाने के साथ, साबरमती वेल्डिंग प्लांट से अब तक भेजे गए रेकों की कुल संख्या 35 हो गई है।

साबरमती के एफबीडब्ल्यूपी में वेल्डिंग हेतु इनपुट रेल की आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल द्वारा 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी के उपयोग से भारतीय रेलवे को 260 मीटर लंबी रेल आपूर्ति बढ़ाने में सेल-बीएसपी को मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking : रायपुर-भिलाई NH पर ऑयल टैंकर पल्टा, हाइवे में फैला ऑयल, गाड़ियों के पहिए थमे

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के यूनिवर्सल रेल मिल और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल (Universal Rail Mill and Rail & Structural Mill) में फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग (पीएयूटी) सुविधा का उद्घाटन साबरमती फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट में अगस्त 2024 के पहले सप्ताह में किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: 8 साल का संघर्ष, नेताओं का चक्कर, पीएम मोदी भी नहीं कर सके फैसला, अब चलो मुंबई…

इस आधुनिक तकनीक का उपयोग वेल्ड ज्वाइंट्स में संभावित त्रुटियों का पता लगाने एवं इमेज के रूप में दर्शाने के लिए किया जाता है। यह अत्याधुनिक तकनीक, स्कैन के दौरान अनेक अल्ट्रासोनिक एलिमेंट और इलेक्ट्रॉनिक टाइम डिले का उपयोग करके कंस्ट्रक्टिव इंटरफेस द्वारा बीम का निर्माण करती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL अधिकारियों को एक साथ मिलेगा 89 करोड़ PRP, EPS 95 हायर पेंशन पर मंत्रालय-CPFO जा रहा SEFI

The post SAIL BSP ने गुजरात के अपने प्लांट से रेलवे को दी बड़ी राहत, ये आई ताज़ा रिपोर्ट appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button