Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

महामंत्री की जिम्मेदारी मिली निकिता मिलिंद को, समर्थकों मे हर्ष

       दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने दुर्ग शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में ऊर्जावान नेत्री निकिता मिलिंद को महामंत्री की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

       इस नियुक्ति पर नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार, जिन्होंने मुझे महामंत्री के रूप में संगठन की सेवा का अवसर दिया।

       मैं विशेष रूप से धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करूंगी।निकिता को महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर उनके चाहने वालों ने बधाई दी है समर्थको मे हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Back to top button