Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

उधारी मांगने पर भड़के आरोपी — व्यापारी पर हमला, दो गिरफ्तार

       रानीतराई, दुर्ग। उधारी के पैसे मांगने पर हुए विवाद में एक व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 मार्च 2026 को थाना रानीतराई क्षेत्र के ग्राम रानीतराई स्थित मेन रोड की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई।

       पुलिस के अनुसार दुकान संचालक अनिल कुमार देवांगन ने उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 109, 333 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

       जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था, जिसकी शेष राशि को लेकर विवाद चल रहा था। 11 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी देवदत्त ठाकुर अपने साथी बबलू ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से दुकान पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी के गाल और दांत में चोट आई।

       घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों देवदत्त ठाकुर (40 वर्ष) निवासी ग्राम रानीतराई तथा बबलू ठाकुर (21 वर्ष) निवासी ग्राम चरोटा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार हथियार और मोटरसाइकिल (CG-05-N-8151) जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को 12 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।

       इस कार्रवाई में थाना रानीतराई के निरीक्षक सहित सहायक उप निरीक्षक दिनेश राठौर, प्रधान आरक्षक श्याम सिंह, आरक्षक रितेश साहू और दुर्गेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून सम्मत तरीके से करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button