Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता तक का सफर, संदीप वर्मा को पदोन्नति

       नंदिनी-अहिवारा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के नंदिनी-अहिवारा वितरण केंद्र में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता Sandeep Verma को पदोन्नति मिली है। उन्हें अब सहायक अभियंता (Assistant Engineer – AE) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

       बताया जा रहा है कि संदीप वर्मा पिछले लगभग तीन वर्षों से नंदिनी-अहिवारा वितरण केंद्र में जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने, तकनीकी कार्यों के कुशल संचालन और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।

       उनकी कार्यशैली और बेहतर सेवाओं को देखते हुए विभाग ने उन्हें पदोन्नति देते हुए सहायक अभियंता के पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

       पदोन्नति की खबर मिलने के बाद विभाग के सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के साथ वे बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button