Google Analytics —— Meta Pixel
भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस की जुआं एवं सट्टे के नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही

प्रदेश के विभिन्न जिलों से 86 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में जुआं एवं सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग दिनों में जुआं एवं सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगदी, वाहन, मोबाइल फोन सहित लगभग 86 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त की है।

इंदौर

ग्रामीण पुलिस ने जुएं  एवं सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 लाख 67 हजार 971 रूपये की संपत्ति जप्त की है।

खरगोन

थाना भीकनगांव, गोगावां एवं जैतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जुआरियों के कब्जे से 55 हजार 340 रुपए नगद, 03 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये), 07 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1 लाख) तथा 01 बैलेनो कार (कीमत लगभग 8 लाख) कुल 11 लाख 5 हजार 340 रूपये की संपत्ति जप्त की  है।

     वहीं थाना भगवानपुरा पुलिस ने जुआरियों के ठिकाने पर दबिश देकर 14 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 18 हजार 500 रुपए नगद, 17 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 10 लाख 80 हजार रूपये) एवं ताश के पत्ते जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया। इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 22 लाख 3 हजार 840 रुपए की संपत्ति जब्त की है।

छतरपुर

जिले की थाना ओरछा रोड पुलिस ने ग्राम सौरा में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया तथा 1 लाख 50 हजार रुपये नगद सहित लगभग 7 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति बरामद की। इसके अतिरिक्त थाना चंदला पुलिस ने ग्राम गहरावन के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों के कब्जे से 21 हजार 600 रूपये नगद एवं 07 मोटरसाइकिल सहित लगभग 4 लाख रुपए की संपत्ति जप्त की। इस प्रकार दोनों कार्यवाहियों में पुलिस ने 11 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। 

देवास

जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। थाना सतवास पुलिस ने ग्राम सिंन्द्राणी के जंगल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 15 हजार 600 रुपए नगद एवं 09 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 6 लाख 50 hazar) सहित कुल लगभग 6 लाख 65 हजार रूपये की संपत्ति जप्त की है।

दतिया

जिले में जुआरियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख 29 हजार नगद जप्त किए गए। वहीं थाना सरसई पुलिस ने ग्राम धमना में दबिश देकर 03 जुआरियों को पकड़कर 1 लाख 50 हजार रुपए नगद एवं 11 मोटरसाइकिल सहित 5 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जप्त की है।

पन्ना

जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में संचालित जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 3 लाख 50 हजार से अधिक की संपत्ति जप्त की है।

ग्वालियर

जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में आईटी पार्क के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 12 जुआरियों को पकड़ा तथा उनके कब्जे से 53 हजार 600 रूपये नगद एवं ताश की गड्डियां जप्त कीं।

  वहीं शहर के थाना कोतवाली पुलिस ने लोहिया बाजार स्थित द व्हाइट सीजन होटल के एक कमरे में जुआ खेलते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लाख 45 हजार रूपये नगद, ताश की गड्डियां एवं 07 मोटरसाइकिल जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया।

शिवपुरी

जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने गांधी पार्क मैदान में जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को पकड़कर 14 हजार 800 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी जप्त की।

जबलपुर

जिले की क्राइम ब्रांच, थाना केंट, सिविल लाइन एवं बेलबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 31 हजार 640 रूपये नगद एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। वहीं थाना शहपुरा पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए 40 हजार 500 रूपये नगद एवं 11 मोबाइल फोन जप्त किए है।

छिंदवाड़ा

जिले में थाना चांद पुलिस ने ग्राम मेघदौन में जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश के पत्ते, 51,200 नगद, 12 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल सहित लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुरैना

जिले में थाना जौरा पुलिस ने ग्राम अलापुर में जुआ खेलते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 41 हजार रूपये नगद एवं ताश की गड्डियां जप्त की है।

बड़वानी

थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम दमदमी में नहर किनारे जुआ खेलते 04 आरोपियों को  पकड़कर उनके कब्जे से 21 हजार 500 रुपए नगद एवं ताश के पत्ते जप्त किए है।

खंडवा

थाना खालवा पुलिस ने जुआ खेलने एवं खिलाने वाले 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 86 हजार 470 रूपये नगद एवं 07 मोबाइल फोन जप्त किए है।

Related Articles

Back to top button