Google Analytics —— Meta Pixel
विविध ख़बरें

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय मेक-ए-थान का हुआ सफल आयोजन

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नवाचार एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय मेक-ए-थान का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन एक हाई-एनर्जी, स्प्रिट आधारित कार्यकम था जिसमे प्रतिभागियों ने सीमित समय में अपने नवाचारी विचारों को साकार रुप दिया।इस आयोजन में मेकर्स, डिजाइनर्स, इंजीनियर्स, एवं तकनीकी उत्साही युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न सामाजिक एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए फिजिकल एवं डिजिटल आईडिया प्रस्तुत किए।

इस स्पर्धा में 21 स्कूलों एवं 26 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन में प्रतिस्पर्धात्मक एवं सृजनात्मक वातावरण बना रहा है।प्रतिभागियों ने टीमवर्क, नवाचार, समस्या समाधान एवं तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई. पी. मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों से रुबरु हो कर उनके कौशल की जानकारी ली एवं मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है ।श्री गंगाजली शिक्षण समिति की अध्यक्ष डॉ. जया मिश्रा ने आयोजन की सार्थकता की चर्चा करते हुए कहा कि यह स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भविष्य के अनुसंधान प्रवृतियों को बढावा देने का अच्छा माध्यम है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रोशनी राहंगडाले एवं डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि कड़ी स्पर्धा में जिन्हें पुरस्कृत किया गया उनमें स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल, नगपुरा रही जबकि द्वितीय स्थान पर बी एस पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 तथा तृतीय स्थान पर नगपुरा की स्कूल रही। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर एन. आई. टी. रायपुर द्वितीय स्थान पर एम. एस. एम. ई. दुर्ग और तृतीय स्थान पर बी. आई. टी. दुर्ग की टीम रहीविश्वविद्यालय के कुलपति आई. पी. मिश्रा ने विजयी टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिए।

मुख्य कार्यक्रम संयोजक डॉ अचला जैन ने आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को मेक-ए थान के सफल आयोजन में महत्त्वपूर्ण सार्थक भूमिका के लिए धन्यवाद दिया।आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ स्मिता सेलट, डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ श्रुति तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, विद्यार्थी उपस्थित थे।

The post श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय मेक-ए-थान का हुआ सफल आयोजन appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button