Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

बीएसपी एससी/एसटी एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

भिलाई /भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्रं.-6976) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद की अध्यक्षता मई 2026 की मासिक बैठक डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा सील-6 में सम्पन्न हुई।

बैठक में कोमल प्रसाद ने विगत 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती सफलता पूर्वक सम्मान जनक तरीके से मनाने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों बीएसपी प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए एससी/एसटी वर्ग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितार्थ किये जाने वाले कार्यों की चर्चा की, तथा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया कि एसोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए बैठक मे लिए गये निर्णयों पर मजबूती और ईमानदारी के साथ अमल करें ताकि एसोसिएशन सभी अधिकारी व कर्मचारियों तक पहुँच बना सके l

कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी ने संयंत्र के सभी विभागों में एससी/एसटी के विभागीय समिति के गठन पर जोर दिया जिससे सभी कर्मचारियों तक पहुंच आसान हो सके। उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने एसोसिएशन की सदस्यता अभियान 2026-27 को शुरू करने का अनुरोध किया। संगठन सचिव परमेश्वर करें ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से अनुरोध किया कि हर महीने 200 रूपये सहयोग राशि प्रदान करें। कोषाध्यक्ष अनिल खेलवार ने संयंत्र के सभी विभागों के मुख्य महा प्रबंधक से मिलकर नया सवेरा भेंट करने की बात रखी। महासचिव विजय कुमार रात्रे ने प्रत्येक माह आयोजित होने वाले सेवानिवृत्त सम्मान | समारोह में संयंत्र के सभी विभागों के एससी/एसटी के कर्मचारियों, अधिकारियों को शामिल किये जाने हेतु कार्ययोजना बनाने की बात कही। जोनल सचिव कालीदास बघेल ने डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाने की बात कही, कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त भुआर्य ने आगामी ई-० की परीक्षा में शामिल होने वाले एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को एसोसिएशन के माध्यम से मार्गदर्शन दिये जाने की बात रखी। इसके अतिरिक्त कई अन्य मुद्दों पर बात रखी जैसे भिलाई टाउनशिप में बारिश के पहले बैक साइड की नालियों की साफ-सफाई कराई जाने, क्वाटरों में टार फेल्टिंग किये जाने, फेडरेशन भवन को तत्काल मान्यता प्राप्त फेडरेशन के उपाध्यक्ष को सौंपे जाने, सतनाम भवन के समीप भव्य जैतखाम निर्माण की प्रक्रिया शुरू किये जाने, शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह जी की आदम कद प्रतिमा स्थापित की जाने जैसे मुद्दों पर आवश्यक चर्चा की गई।

मासिक बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, संगठन सचिव परमेश्वर लाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव कालीदास बघेल, कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, जीतेन्द्र भारती, हेमन्त भुआर्य, लेखराम घरेन्द्र उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button