——
विविध ख़बरें

जामुल में जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

जामुल- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र.19 मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 1 जून को किया गया I जिसमें 19 एवं 20 वार्ड के आवेदकों द्वारा लगभग 500 आवेदन प्रस्तुत किए गए।आयोजित शिविर में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह उपस्थित थे। जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा प्रत्येक विभाग के स्टाल में निरीक्षण किया गयाI महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म में गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्व वितरित किये गयेI जिलाधिकारी ने नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के साथ संयुक्त रूप से दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कियाI

प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा,विभिन्न आवेदकों को लर्निंग लायसेंस एवं पात्र हितग्राही को तत्काल राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर महेश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षदगण दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, अहिल्या वर्मा, कविता विश्वाल, रामप्यारी वर्मा, शांति टंडन, संजय देशलहरा, नोडल अधिकारी सचिन भागवत सहित ब्लॉक स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

The post जामुल में जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button