सतनाम भवन का किया जायेगा जीर्णोद्धार, ईश्वर ठाकुर ने किया स्थल पूजन
जामुलः- नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 20 सुरडुंग में दस लाख रूपये के लागत से सतनाम भवन का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इसके लिए नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने स्थल पूजन किया। जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि विकास कार्य तो आम जनता की सुविधा के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त हमारे युग पुरूषों, हमारे समाज को नई दिशा देने वाले महान विभूतियों को सम्मान देना भी हम सब का कर्त्तव्य है।
उन्होंने कहा इसी कड़ी में ‘‘मनखे मनखे’’ एक समान का उदघोष करने वाले गुरू घासीदास बाबा के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सतनाम मंगल भवन को भव्य एवं सुंदर बनाने स्थल पूजन कर रहे हैं। समाज की मांग के अनुसार सभी शासकीय प्रक्रिया के बाद यह कार्य प्रारंभ हो रहा है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि गुरू घासीदास बाबा के आदर्शों का पालन करें,और इसके माध्यम से सामाजिक समरसता का परिचय दे।
स्थल पूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद शांति टंडन, पार्षद अहेल्या वर्मा, विशेश्वर वर्मा, तुलाराम टंडन, बालक दास, उमंेद वर्मा, संजय शर्मा, बाली बर्मन, राजबती, भीखम लाल, देवबती, सरोज सेन, मनहु साहू, लता देवांगन, धनेश कृपाराम, मेहतरू राम, सोहन लाल, सुनिता, प्रेमुराम आदि उपस्थित थे।
The post सतनाम भवन का किया जायेगा जीर्णोद्धार, ईश्वर ठाकुर ने किया स्थल पूजन appeared first on Pramodan News.