——
नई दिल्लीभोपालराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सिविल सर्विसेज पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कला संकाय एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय ‘सिविल सर्विसेज कार्यशाला’ का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ स्मिता सेलट के मार्गनिर्देशन में किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग तथा छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रभावी मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।

संयोजक डॉ नीता पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता तेजस आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर विनय सिंह थे। उन्होन विधार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक फंडामेंटल रोड मैप, सिलेबस डिकोडिंग, प्रभावी उत्तर लेखन तकनीक तथा प्रारंभिक एवं मुख्यपरीक्षा की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए सही रणनीति, नियमित अध्ययन तथा उत्तर लेखन का सतत् अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। विनय सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा की बदलती प्रकृति तथा समय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया।कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछ कर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डा. रश्मि अग्रहरी द्वारा किया गया। उन्होने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओ में सफलता के निरंतर प्रयास एवं अनुशासित अध्ययन की प्रेरणा दी।कार्यशाला में बड़ी संख्या में विषार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।धन्यवाद ज्ञापन डा. हिमांशु गुप्ता ने किया। कार्यकम में डॉ एकता मिश्रा, डा. सरिता रावत, डा. विमल कुमार, डॉ संजीव कुमारने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

X

The post श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सिविल सर्विसेज पर कार्यशाला का हुआ आयोजन appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button