छत्तीसगढ़
CG NEWS: जनपद पंचायत परिसर में शराब की खाली बोतलें, सिस्टम पर उठे सवाल

जांजगीर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक से सामने आई ये तस्वीरें सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
जनपद पंचायत पामगढ़ के परिसर के अंदर शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खाली डिब्बे डिस्पोजल और चखना मिलने का मामला सामने आया है
सवाल ये है कि जिस जनपद पंचायत कार्यालय में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, आखिर उसी परिसर में इस तरह की चीजें पहुंच कैसे गईं?
क्या जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनपद को शराबखोरी का अड्डा बना रखा है या मामला कुछ और है।
क्या परिसर की नियमित निगरानी नहीं होती? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर इस पर नहीं पड़ी
सरकारी कार्यालय का परिसर अगर इस तरह की असामाजिक गतिविधियों,, शराबखोरी और कचरे का अड्डा बन रहा है, तो फिर व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल उठना लाजमी है।



