——
छत्तीसगढ़

CG- इस जिले में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, इतने मरीजों की हुई पुष्टि, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में अब तक चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि अन्य मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक चार मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान एक मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने मरीज की मौत की पुष्टि की है। वहीं अन्य संक्रमित मरीजों का इलाज अभी जारी है और स्वास्थ्य विभाग उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

स्वाइन फ्लू के मामलों और एक मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से भी सतर्क रहने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button