जामुल में एक करोड़ पचास लाख रूपये की लागत से सर्व समाज मांगलिक भवन का होगा निर्माण,ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया भूमि पूजन
जामुलः- जामुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने नगर वासियों को अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में ऐतिहासिक सौगात दी है। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जामुल नगर में एक करोड़ पचास लाख रूपये की लागत से सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण वार्ड 16 में होगा। उन्होंने कहा प्रत्येक समाज अपने लिए भवन की मांग करते हैं और वह मांग पूरी भी हुई है। लेकिन यदि कोई वृहद सामाजिक कार्यक्रम हो तो हमें बड़े भवन की आवश्यकता होती है। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए मैं और मेरे परिषद के सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया है कि एक भवन ऐसा होना चाहिए कि जिसमें सभी मांगलिक समाजिक कार्यक्रम संपन्न हो सके।
प्रदेश सरकार ने इस भवन के निर्माण के लिए राशि प्रदान कर दी है। तमाम शासकीय प्रक्रिया को पूर्ण कर उक्त भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन हम सबने मिलकर किया है। अतिशीघ्र निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा। उन्होने कहा जहां तक मेरा मानना है हमारे नगर का यह सबसे बड़ा सर्व सुविधा युक्त एवं भव्य सर्व समाज मांगलिक भवन होगा। विकास कार्य तो हर जनप्रतिनिधी का कर्तव्य है। लेकिन भविष्य को देखते हुए आवश्यकतानुसार विशेष कार्य करना अपने आपको सुखद अनुभूति कराता है।और मैं सभी नगर वासियों को आश्वस्त करता हूं कि जैसे जैसे आम जनता के सुझाव एवं मांग आती रहेगी वैसे ही उनके अपेक्षा के अनुसार जामुल पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य होते रहेंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षदगण खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, दीपक गुप्ता, सीमा यादव, कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, के. राजू, चुम्मन वर्मा, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा आदि सहित गणमान्य नागरिक एवं पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
The post जामुल में एक करोड़ पचास लाख रूपये की लागत से सर्व समाज मांगलिक भवन का होगा निर्माण,ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया भूमि पूजन appeared first on Pramodan News.