पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक हत्या, आरोपी पति ने खुद को भी मारा चाकू

रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई साहू पारा की घटना
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल है।
डूमरतराई के साहू पारा में परिवार रहता था। रविवार सुबह घर के भीतर चरित्र पर शंका की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान भुनेश्वर साहू ने पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। स्नस्रु टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।



