रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी: 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; नवंबर से जनवरी तक असर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
यह काम 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को होगा। इसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 6 ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी।
6 ट्रेनें इन तारीखों पर रहेंगी रद्द
18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर तथा 6 और 13 जनवरी को नहीं चलेगी।
इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 और 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर तथा 2 और 9 जनवरी को रद्द रहेगी। वापसी में 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
2 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी। वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का मार्ग नहीं लेगी। यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।



