स्पॉटलाइट कार्यक्रम में स्वरूपानंद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरी बहुमुखी प्रतिभा की चमक
भिलाई-स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्पॉटलाइट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस, स्टैंड-अप कॉमेडी, विविध गेम्स, फोटोग्राफी, रील-ब्लॉग तथा जेमिंग एक्टिविटी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
स्पॉटलाइट’ कार्यक्रम की संकल्पना एवं सुसंगठित रूपरेखा डॉ. शर्मिला सामल, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग की रचनात्मक पहल थी। सहायक प्राध्यापक खुशबू पाठक विभागाध्यक्ष प्रबंधन ने कहा कि ‘स्पॉटलाइट’ विद्यार्थियों के लिए ऐसा मंच है, जहां वे बिना संकोच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर, हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिशा शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को विकसित करना भी उसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आगाज़ प्रियंका की मधुर एवं मनमोहक गीत प्रस्तुति से हुआ। प्रियंका ने ‘अधिगम देवा ओ देवा’ की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। टी संचिता एवं समृद्धि बी.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने ‘राहों पर तेरे अगर मेरे साथ है हमसफर’ गीत प्रस्तुत कर अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मनमुग्ध किया। विशाखा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने ‘ये रातें, ये मौसम, ये नदी का किनारा’ की प्रस्तुति दी। वहीं यशराज, बी.ए. पंचम सेमेस्टर ने ‘मुझको इरादे दे, कसमें दे, वादे दे’ गीत प्रस्तुत कर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की सामूहिक गीत प्रस्तुतियों ने भी वातावरण में संगीत और उमंग भर दी तथा उपस्थित विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में हिरल, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने ‘लख-लख परदेसी’ पर आकर्षक प्रस्तुति दी और अपने नृत्य कौशल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अमन, बी.बी.ए. ने ‘बदतमीज दिल’पर जोशीली प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। संचिता एवं नम्रता के समूह, बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर ने ‘कांटा लगा’ रीमिक्स पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया और अपनी तालबद्ध प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वहीं तनिष्का समूह ने साउथ रीमिक्स पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर मंच पर ऊर्जा और उमंग का संचार किया। श्रुति, बी.बी.ए. ने तेलुगू गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी शानदार अभिव्यक्ति से दर्शकों का मन मोह लिया। अनुष्का एवं समाया समूह, बी.ए. ने फ्यूजन नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से विभिन्न नृत्य शैलियों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया, जबकि पायल एवं चंदा ने उड़िया गीत पर नृत्य कर अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में क्षेत्रीय रंग भर दिया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं को प्रस्तुत करना था। नेहा ने छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति प्रस्तुत कियाप्रिया सिंग ने बिहार के प्रसिद्ध छठ पर्व की जानकारी दी। छठ परंपराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इस पर्व में डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देने की परंपरा है।

साइना मोदक, बी.कॉम. प्रथम वर्ष ने बंगाल की प्रसिद्ध दुर्गापूजा एवं बंगाली संस्कृति की जानकारी देकर अपनी प्रस्तुति को जीवंत बनाया। वहीं उमेश सिद्ध बी.ए. प्रथम वर्ष ने राजस्थान की संस्कृति एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राजस्थान की रंगीन सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा।
फरहत खान, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने स्टैंड-अप कॉमेडी के माध्यम से अपनी हास्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक और आकर्षण से भरपूर सेगमेंट ‘जैमिंग’ रहा, जहाँ विद्यार्थियों ने नए और पुराने लोकप्रिय गीतों का मनमोहक संगम प्रस्तुत किया।
खेल गतिविधियों का समन्वय सैयद आदिल अली (बी.कॉम. पाँचवाँ सेमेस्टर) एवं अमन खान (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) द्वारा किया गया। इनमें पुश-अप गेम तथा एक मिनट के भीतर अलग-अलग लोगों के साथ अधिकतम सेल्फी लेने की प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। एक मिनट में सर्वाधिक सेल्फी लेने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित किया गया। फोटोग्राफी, रील-ब्लॉग तथा जेमिंग एक्टिविटी में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।कार्यक्रम की श्रृंखला शाम तक उत्साहपूर्वक चलती रही।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. सुनीता वर्मा, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग; डॉ. मीना मिश्रा, सहायक प्राध्यापक; तथा डॉ. एन. बबीता, विभागाध्यक्ष, भौतिक शास्त्र विभाग स प्रा ज्योति मिश्रा कला संकाय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
1. गीत एकल गीत – यश राज शर्मा , युगल गीत – संचिता और समृद्धि , समूह गीत – टीम मिजाज़ (बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर)
2. नृत्य एकल नृत्य – हीरल वस्तानी, युगल गीत – नम्रता और संचिता ,समूह नृत्य – तनिष्का और समूह
3. टेल्स ऑफ स्टेज – प्रिया सिंह
4. स्टैंडअप कॉमेडी – फरहाद कामरान
5. खेल (i) पुश अप्स – ऋषभ निर्मलकर, (ii) जैमिंग रन – 1) यश राज शर्मा , 2) यश पांडेय , 3) नम्रता
(iii) सेल्फी गेम – 1) आदित्य पांडेय 2) यश राज शर्मा
6. जैमिंग गतिविधि – यश राज और समूह
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाणिज्य विभाग के सप्रा अमरजीत एवं सप्रा. लक्ष्मी वर्मा तथा प्रबंधन विभाग की सप्रा. इंद्राणी दास का महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा। इसके साथ ही विद्यार्थी समन्वयकों आकांक्षा, आदित्य पांडेय, प्रिया सिंह, ऋषभ, यश राज एवं ऋतिक एवं वीडियोग्राफी में समरजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सक्रिय सहयोग, समन्वय एवं समर्पित प्रयासों ने आयोजन को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
The post स्पॉटलाइट कार्यक्रम में स्वरूपानंद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरी बहुमुखी प्रतिभा की चमक appeared first on Pramodan News.
