CG- 3 करोड़ का जब्त : पुलिस को चकमा देने रची ऐसे साजिश, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश, ऐसे खुला तस्करी का राज…..

पिथौरा। महासमुंद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे 53 पर ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी कर ट्रक को रोका। ओडिशा से छत्तीसगढ आ रहे ट्रक से 16 बोरियों में 2,80,00,000 रुपए मूल्य का 560 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन को जब्त करने के साथ महाराष्ट्र निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा लगातार चेंकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से एक आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 में गांजा लेकर आने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकबंदी किया गया।
कुछ समय बाद वाहन के पहुंचने पर रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम अजय रविन्द्र पवार पिता रविन्द्र पवार (30 साल) निवासी सोनबरक्षी, थाना एंराडोल, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) और सहयोगी ने व्यक्ति अपना नाम स्वराज महाजन पिता ज्ञानेश्वर महाजन (25 साल) निवासी कसोदा आडगांव, थाना कासोदा, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) बताया।
पूछताछ में वाहन के डाला में कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा होना बताया, जिसे वे बरमपुर जिला ओडिशा से लोड कर जलगांव जिला, महाराष्ट्र ले जाना बताया। आरोपीगणों के समक्ष गवाहन के वाहन के तलाशी लेने पर कैरेट के नीचे 16 बोरियो में 2,80,00,000 रुपए मूल्य का 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
घटना में प्रयुक्त आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 कीमत 15,00,000 रुपए, दो मोबाइल कीमत 8000 रुपए समेत 2,95,08,000 रुपए जप्त कर पुलिस ने कब्जा लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध सिंघोडा थाना में धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



