CG: ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब! महाराष्ट्र से चल रहा था करोड़ों का नेटवर्क, 10 गिरफ्तार…..

दुर्ग। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और महाराष्ट्र के ठाणे में बैठकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के 2 पैनल को ध्वस्त किया है।
थाना वैशाली नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने म्यूल बैंक खातों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित दो ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, दुर्ग पुलिस द्वारा म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग व ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान थाना वैशाली नगर में पंजीबद्ध अपराध धारा 317(2), 317(4), 112, 3(5) बीएनएस व छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 7 के प्रकरण की जाँच में संदिग्ध बैंक खातों व ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की जांच की गई।
दुर्ग पुलिस की ठाणे क्षेत्र में दबिश
जाँच के दौरान जानकारी मिली कि दुर्ग-भिलाई व धमतरी क्षेत्र के कुछ युवक महाराष्ट्र के ठाणे स्थित किराए के फ्लैट में रहकर ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन कर रहे है। सूचना के सत्यापन व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ठाणे क्षेत्र में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान फ्लैट में 10 व्यक्ति दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन करते पाए गए। मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में विभिन्न बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों से संबंधित राशि का लेन-देन किया जाना पाया गया।
बरामद डिजिटल उपकरणों का तकनीकी परीक्षण एवं डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराया जा रहा है। जांच के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, बैंक खातों तथा वित्तीय लेन-देन की कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।
ऐसे देते थे घटना को अंजाम
आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र के ठाणे में किराए का फ्लैट लेकर दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन किया जा रहा था। पैनलों को शिफ्ट के आधार पर चलाते हुए विभिन्न बैंक खातों व डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए सट्टा संबंधी राशि का लेन-देन किया जाता था तथा दैनिक हिसाब-किताब ऑनलाइन माध्यम से रखा जाता था।
घटना स्थल
महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिला क्षेत्र स्थित किराए का फ्लैट, जहां से दो ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन किया जा रहा था।
आरोपियों का नाम
1. विष्णु तिवारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी केम्प-1 शांति पारा, बैकुंठ धाम, गवर्नमेंट हॉस्पिटल के पास, भिलाई, थाना छावनी।
2. अंकित निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, रत्नाबांधा रोड, मधु मेडिकल के सामने, धमतरी।



