डीजे में नाचते समय तलवारनुमा हथियार का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार

अभनपुर: आर्मी की धुन पर नाचते समय धारदार तलवारनुमा हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान भटगांव निवासी शुभम यादव उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, डीजे बजने के दौरान शुभम यादव हाथ में धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर उसका प्रदर्शन कर रहा था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अभनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियारों का प्रदर्शन करने वालों में सख्त संदेश गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



