छत्तीसगढ़
पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर हत्या की घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला स्थित मुंबई आवास में 18 वर्षीय युवक शिवा सोनी पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी, मोहन नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपी लक्ष्य कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और पुरानी रंजिश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।



