——
विविध ख़बरें

भिलाई टाउनशिप के रिटेंशन और लाइसेंस योजना पर प्रेम प्रकाश पांडे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

भिलाई। भिलाई नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने भिलाई स्टील प्लांट टाउनशिप की जमीनों और आवासों से जुड़े रिटेंशन एवं लाइसेंस योजना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस विषय पर राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नागरिकों और बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि भिलाई टाउनशिप के आवासों और जमीनों से जुड़ा यह विषय लंबे समय से स्थानीय निवासियों, बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और लीजधारकों के लिए चिंता का विषय रहा है। मकान खाली कराने के नोटिस, रिटेंशन योजना और लाइसेंस योजना को लेकर लोगों की ओर से लगातार समाधान की मांग उठाई जाती रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार और बीएसपी प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय निवासियों को राहत दिलाने की दिशा में पहल महत्वपूर्ण है। साथ ही आवासों के मालिकाना हक, रजिस्ट्री से जुड़ी विसंगतियों और अन्य कानूनी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समाधान भी भिलाई के नागरिकों की प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल है।

प्रेम प्रकाश पांडे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भिलाईवासियों की लंबे समय से लंबित समस्या के सकारात्मक समाधान की दिशा में आगे बढ़ना स्वागतयोग्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार और बीएसपी प्रबंधन के बीच समन्वय से इस विषय पर आगे भी ठोस निर्णय लिए जाएंगे, जिससे टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिल सकेगीगौरतलब है कि भिलाई टाउनशिप के आवासों, जमीनों, रिटेंशन और लाइसेंस व्यवस्था से जुड़े मुद्दे भिलाई के स्थानीय नागरिकों के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण विषय रहे हैं।

The post भिलाई टाउनशिप के रिटेंशन और लाइसेंस योजना पर प्रेम प्रकाश पांडे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button