छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
भिलाई, नगर के नंदनी रोड स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लगी, पूरा परिसर प्रभावित

भिलाई। नगर के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड पर एसएस हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग जगदंबा नाम से पंजीकृत फैक्ट्री में लगी है, जहां सोफा सेट और गद्दे बनाने का काम किया जाता था।
बताया जा रहा है कि आग लगे आधे घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार अब तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। आग ने देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
फैक्ट्री में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग और प्रशासन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



