छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 41 जजों का तबादला: रजिस्ट्रार जनरल ने लॉ ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव की घोषणा की

हाईकोर्ट में तबादला: विशेषज्ञ जजों का तात्कालिक बदलाव और लॉ ऑफिसर्स की जिम्मेदारियों में परिवर्तन

       बिलासपुर। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडशियल सर्विस के 41 से अधिक जजों को तबादला करने के साथ ही, लॉ ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव का भी आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, उच्च न्यायिक सेवा के अफसर बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

       साथ ही, दुर्ग के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर के निदेशक के रूप में स्थानांतरित कर पदस्थापना दी गई है।

       जारी आदेश के अनुसार, रजिस्ट्रार (आई एंड ई) बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (आइ एंड ई) की जिम्मेदारी दी गई है।

       दुर्ग के चतुर्थ अतिरिक्त सत्र एवं जिला सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है।

       कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेन्सेस्लास टोप्पो को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में रजिस्ट्रार (कम्प्यूटरीकरण) के पद पर तबादला किया गया है। मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट के आनंद प्रकाश दीक्षित का भी हाईकोर्ट के स्थापना शाखा और राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button