छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

लोकसभा निर्वाचन 2024: लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

बीआईटी में बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुई कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर एवं एसपी ने शंकराचार्य मतगणना केंद्र का लिया जायजा

कुम्हारी स्थित डिस्टिलरीज प्लांट पहुंचकर मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का  किया अवलोकन

       दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी आज आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुई। एआरओ श्री हरवंश मिरी की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण बीआईटी दुर्ग में समपन्न हुआ। कलेक्टर ने इस मौके पर बूथ लेवल ऑफिसर्स से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग, थर्ड जेण्डर, एवं सिनियर सिटीजन (85 वर्ष से अधिक) मतदाता मतदान करने से वंचित न होने पाए। हर क्षेत्र से शत्-प्रतिशत मतदान करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नगर निगम एवं स्कूलों के वालिनटियर्स के सहयोग से सभी विधानसभा क्षेत्रों में इन वर्गों के लोगों का आकलन कर इनके लिए मतदान सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने को कहा। निर्वाचन ड्यूटी पर नियुक्त किए गए अधिकारी कर्मचारियों को आपस से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

       साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, व्हील चेयर एवं छायादार विश्राम स्थल की व्यवस्था हो, जहां पर बुजुर्ग, बीमार, मतदाताओं के साथ आए छोटे बच्चें एवं गर्भवती महिलाएं विश्राम कर सके। केंद्रों में एएनएम और वालिंटियर भी रहेंगे।

कलेक्टर एवं एसपी ने शंकराचार्य विश्वविद्यालय पंहुचकर मतगणना केंद्र का लिया जायजाः

       आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ आज मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतगणना केंद्र की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना के दौरान आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मिडिया बॉक्स को मतगणना केंद्र के और पास बनाने कहा ताकि जनता तक समय में मतगणना संबंधित जानकारी पंहुच सके। उपनिर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने सभी तैयारियों के बारे मे कलेक्टर को विस्तार से बताया एवं शांतिपूर्ण कार्य निष्पादन का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी कुमार देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

कलेक्टर और एसपी ने हथखोज में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर भी देखाः

       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला ने हथखोज भिलाई स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य भी देखा। दो फेज में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर से जिले के वाहन एवं ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को राहत मिलेगी। कलेक्टर ने परिसर में बन रहे पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स में पेयजल, जल निकासी एवं शौचालय की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। योजनानुरूप बारिश के समय न होने वाले कार्याे को 15 जून से पूर्व एवं शेष कार्यों को अक्टूबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का किया निरीक्षणः

       लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला ने 22 मार्च 2024 को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियो से पूरी जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

 

नमूने अवमानक पाए जाने पर 14 विक्रेताओं पर 10 लाख 5 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

       दुर्ग। छत्तीसगढ़ के खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दुर्ग डॉ. जे. पी. मेश्राम के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए मिठाईयों की गुणवत्ता जांच की गई। 15 मार्च से 21 मार्च 2024 तक जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों जैसे मावा और बारीक बूंदी लड्डू, बेसन एवं मैदा, बेसन लड्डू, मथुरा पेडा व केसर िअक्की, हरेली राईस ब्रान तेल का नमूना संग्रहण किया गया। जिनकी जांच कर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। विभाग द्वारा संचालित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से लगातार भ्रमण कर व्यवसाई एवं उपभोक्ताओं को विभिन्न खाद्य पदार्थ/नास्ता आदि परोसने हेतु अखबारी कागज एवं अखाद्य रंग के उपयोग न करने हेतु कार्यवाही की जा रही है।

       खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार विगत 1 वर्ष में विभिन्न फर्मों से नमूने संकलित किए गए एवं नमूने अवमानक पाए जाने पर न्यायालय द्वारा 14 फर्मों पर कुल 10 लाख 5 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। मेसर्स सांई किराना स्टोर्स खुर्सीपार पर पैक्ड मैदा के लिए एक लाख रूपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। इसी प्रकार मेसर्स बी.एन.एस. फूड, चिखली दुर्ग पर क्रीम रोल के लिए 95 हजार रूपए, मेसर्स जनता किराना स्टोर्स सेक्टर-7 भिलाई पर ड्राई खुली बूंदी के लिए 65 हजार रूपए, मेसर्स सांई स्वीट्स अम्लेश्वर पर मिल्क केक के लिए 30 हजार रूपए, मेसर्स हरिओम जूस कार्नर सेक्टर-9 पर मोसंबी जूस के लिए 55 हजार रूपए, मेसर्स न्यू गौरी होटल स्मृति नगर पर मामा नूडल्स के लिए 45 हजार रूपए, मेमर्स कुमार किराना स्टोर्स धनोरा पर धनिया पाउडर के लिए 75 हजार रूपए, मेसर्स कृष्णा कुल्फी कैलाश नगर पर कुल्फी हेतु 60 हजार रूपए, मेसर्स जेठू किराना गनियारी रसमड़ा पर राजलक्ष्मी टी के लिए 1 लाख रूपए, मेसर्स लक ढ़ाबा अम्लेश्वर पर बिरयानी राईस के लिए 70 हजार रूपए, मेसर्स किसान किराना पाटन पर गरिमा टी के लिए 1 लाख रूपए, मेसर्स मुस्कान स्वीट्स मुरमुंदा पर बूंदी लड्डू के लिए 35 हजार रूपए, मेसर्स होटल अंसारी सुपेला पर वेज बिरयानी के लिए 85 हजार रूपए एवं मेसर्स मिल्क पाईंट अग्रसेन चौक पर पैक्ड दही के लिए 90 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

 

 

 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा

अवैध औषधि के क्रय-विक्रय पर कार्यवाही

       दुर्ग। नगर पुलिस अधीक्षक श्री चिराग जैन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में विगत 21 मार्च 2024 को मुखबिर की सूचना पर जिम पार्क नेहरू नगर, भिलाई में टेस्ट परचेज करते हुए दवाई को बेचते हुए आरोपी पकड़ा गया। औषधि निरीक्षक श्री ब्रजराज सिंह और चंद्रकला ठाकुर के अनुसार उन्होंने हार्डवेयर लाइन, सुपेला निवासी अरविद साहू को कैरीस्पास कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से लगभग 27 हजार कीमत के लगभग 2200 कैप्सूल बरामद किए गए। कार्यवाही के दौरान बरामद दवाई का गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूना भी लिया गया। आरोपी दुर्ग-भिलाई में घूम घूम कर ग्राहक तलाशकर दवाइयां बेचता था। आरोपी ने बताया कि लोग इस दवा का सेवन नशे या मानसिक स्थिति को परवर्तित करने के लिए, मनः प्रभावी दवाई के रूप में करते हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दवाइयों से संबंधित कोई भी दस्तावेज, ड्रग लाईसेंस या बिल पेश नहीं किया। जप्त दवाइयों को माननीय न्यायालय की अनुमति से अभिरक्षा में लेने के पश्चात अग्रिम विवेचना की जाएगी। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जावेद खान, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक गौर सिंह राजपूत, कमलेश यादव तथा नमूना सहायक कामिनी माहेश्वरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

 

होली त्योहार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई

 

       दुर्ग। होली त्योहार के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु ए.डी.एम. श्री अरविन्द एक्का द्वारा अधिकारियों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री मुकेश रावटे अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग को अनुभाग दुर्ग ग्रामीण/शहर अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री पवन ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य, मजि. दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री गुरुदत्त पंचभाये, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य. मजि. भिलाई नगर को . अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री ढालसिंह बिसेन, नायब तहसीलदार एवं कार्य, मजि दुर्ग को. अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री दीपक निकुंज, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन को अनुविभाग पाटन के अन्तर्गत समस्त थाना क्षेत्र, श्री उत्तम कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार एवं कार्य, मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्रीमती मीना साहू, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य, मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री भूपेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार, एवं कार्य. मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे।

       इसी प्रकार श्री सोनाल डेविड, अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा को अनुभाग धमधा के अन्तर्गत समस्त थाना क्षेत्र,.श्री पंचराम सलामे, तहसीलदार एवं कार्य, मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्रीमती कविता पटेल, नायब तहसीलदार एवं कार्य, मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री धर्मेश श्रीवास्तव नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री अविनाश चौहान, नायब तह. एवं कार्य मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री महेश राजपूत, अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 को अनुविभाग भिलाई-3 अंर्तगत समस्त थाना क्षेत्र, सुश्री ख्याति नेताम, तहसीलदार एवं कार्य. मजि. भिलाई-3 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री रवि विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. भिलाई-03 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे तथा अपने कर्तव्य क्षेत्र में उपस्थित रह कर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये समुचित कार्यवाही करेंगे।

Related Articles

Back to top button