लोकसभा निर्वाचन 2024: अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मनरेगा श्रमिकों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

300 से अधिक संख्या में मतदाता जागरूकता के नारों के साथ निकाली रैली एवं शत्-प्रतिशत मतदान की ली शपथ
दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा आम चुनाव-2024 अंतर्गत चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन के मार्गदर्शन में आज 1 मई, अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत श्रमिकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक कर वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को शपथ एवं रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद पंचायत पाटन में मनरेगा अन्तर्गत 104 ग्राम पंचायतों में 311 निर्माण कार्यों में 23,697 श्रमिक कार्यरत् हैं। वहीं जनपद पंचायत धमधा में 119 ग्राम पंचायतों में 376 निर्माण कार्यों में 22,629 श्रमिक कार्यरत हैं एवं जनपद पंचायत दुर्ग में 73 ग्राम पंचायतों में 281 निर्माण कार्यों में 17,472 श्रमिक कार्यरत हैं। इस प्रकार जिले में कुल 63,798 श्रमिक प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। मतदान जन जागरूकता अभियान के तहत श्रमिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित कर अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत छावनी जनपद पंचायत पाटन में लगभग 150 श्रमिकों को अजय सिंह राठौर, विजय राठौर, नयना ,ममता, योगिता, श्रेया, अर्नव, सरपंच चौती बाई यादव सचिव दिनेश साहू के विशेष सहयोग से गरम-गरम भोजन परोसा गया। जिसमें खीर, पुड़ी दो सब्जी चांवल का भोजन आहार देकर श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी गई एवं मतदान के लिए जन-जागरूकता अभियान एवं रैली तथा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोजगार सहायक भूपेन्द्र मेट देवेश वर्मा, पूर्णिमा धीवर, अन्य मजदूर कामेश्वरी, पूर्णिमा, देव कुंवर, विप्लव, टेकराम, जानकी, हेमा, शशि, सुमन, इंद्राणी, दुर्गा, बिशेशर, जितेश, मनीराम, गंगाराम, देवकी, दुर्गा, साहिल, सुरेश, दुष्यंत, नंदनी आदि श्रमिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा डालिमलता नाग, सरपंच दुलारी बाई यादव, पूर्व सरपंच रोशनी मिश्रा, सचिव प्रदीप कुमार चंद्राकर, रोजगार सहायक निशांत सोनबोईर, चंपालाल यादव, आशा साहू, सनूत कुर्रे, शिव कुमार साहू, केशव साहू, तिलेश्वरी साहू सहित 300 से अधिक मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।
प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं सत्र (2024-25) में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ
ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2024
दुर्ग। प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं सत्र (2024-25) में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-detail पर 23 अप्रैल से प्रारंभ हो गया हैं।
ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 मई 2024 निर्धारित किया गया है। 18 से 20 मई तक ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार किया जाएगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 9 जून 2024 रविवार को आयोजित की जाएगी।
सहायक आयुक्त आदवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु दुर्ग जिले के विद्यार्थी एवं छत्तीसगढ़ के अंतर्गत अन्य जिले के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। दुर्ग जिले के अंतर्गत अनुसूचित जाति बालक वर्ग के लिए पाटन में तथा अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जिला बिलासपुर एवं रायपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है।
उक्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी कराई जाती है।
उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic-in/PRSMS/Student-Admission-detail से एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास/परियोजना प्रशासक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
लोकसभा निर्वाचन – 2024: लू के उचित प्रबंधन के संबंध में बैठक 2 मई को
दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए मतदान दिवस के दिन हीट वेव के संदर्भ में उचित प्रबंधन एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के संबंध में लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में 2 मई 2024 को प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई चरोदा, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सेक्टर अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गये हैं।



