छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर दंपति की मौत, नाती बचा

अहिवारा बाईपास पर हुआ हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में सुबह की सैर के दौरान हादसा

अहिवारा बाईपास से गुजरते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली खुल जाने से पीछे चल रहे दंपति इसकी चपेट में आ गए

नुमान साहू (55) और प्रीतिन साहू (48) की मौत

नुमान साहू अहिवारा में आशा फोटो स्टूडियो के संचालक थे

हादसे में दंपति का नाती बाल-बाल बच गया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की

      दुर्ग। दुर्ग के नंदनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक दंपत्ति और उनके नाती को ट्रैक्टर ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दंपत्ति अपने नाती के साथ सुबह की सैर पर निकले थे। इस दौरान अहिवारा बाईपास से गुजरते समय एक ट्रैक्टर चालक, जो दो ट्रॉली खींच रहा था, की एक ट्रॉली अचानक खुल गई। इस कारण पीछे से पैदल आ रहे पति-पत्नी उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका नाती सुरक्षित बच गया। मृतकों में 55 वर्षीय नुमान साहू और 48 वर्षीय प्रीतिन साहू शामिल हैं। नुमान साहू अहिवारा में आशा फोटो स्टूडियो का संचालन करते थे। नंदनी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button