मध्य प्रदेश

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 30 अगस्त को

दुर्ग- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 30 अगस्त 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक टोटल कंट्रोल सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 70, इंडियन न्यूज (इन्दु ब्रॉड कॉस्टिंग प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा 47 एयरटेल पेयमेंट बैंक द्वारा 15 विभिन्न पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

The post जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 30 अगस्त को first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button