Vivo Y28s 5G with 8GB ram 15W charging spotted on Geekbench and BIS ahead launch specifications

Vivo Y28s 5G अपकमिंग स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में देखा जा सकता है। फोन भारत में भी लॉन्च के करीब है। इसे V2346 मॉडल नम्बर के साथ वीवो के सॉफ्टवेयर कोड में देखा गया था। अब इसी मॉडल नम्बर के साथ फोन Geekbench लिस्टिंग में भी नजर आया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, यह Geekbench 6.3.0 पर स्पॉट हुआ है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 599 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 1707 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
बेंचमार्क स्कोर्स से पता चलता है कि इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। साथ में Mali G57 GPU भी होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 या फिर Dimensity 6080 प्रोसेसर मिल सकता है। प्रोसेसर के साथ ही इसकी रैम के बारे में भी यहां जानकारी मिलती है। फोन में 8GB रैम होगी। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला है।
Vivo Y28s 5G को भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स का सर्टीफिकेशन भी मिल चुका है। जिससे पता चलता है कि जल्द ही यह भारत में भी लॉन्च होने वाला है। इससे पहले फोन को चीन में QCQ सर्टीफिकेशन भी मिल चुका है। जिसमें फोन के अंदर 15W फास्ट चार्जिंग फीचर होने का पता चलता है। 15W चार्जिंग फीचर के लिहाज से फोन एक एंट्री लेवल डिवाइस हो सकता है। यानी यह एक सस्ता फोन होगा जो बजट में आकर्षक फीचर्स के साथ आ सकता है।
Vivo Y28 5G को कंपनी जनवरी 2024 में लॉन्च कर चुकी है। Vivo Y28s 5G के फुल स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इस फोन के स्पेक्स देखकर लगाया जा सकता है। Vivo Y28 5G में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 SoC है। इसके साथ 8 जीबी तक रैम दी गई है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर फनटच OS 13 की लेयर है। Vivo Y28 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 2MP का सेकंडरी कैमरा भी फोन में है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। 5 हजार एमएएच की बैटरी इस फोन में है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



