Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

दुकान का ताला तोड़कर चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-दिनांक 24जुलाई 2024 को प्रार्थी दुर्गेश कुमार गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 26 साल निवासी नयापारा चौक ने दुर्ग थाना में आकर बताया कि दिनांक 23 जुलाई 2024 को प्रतिदिन की भांति अपनी बर्तन दुकान में शटर बंद कर ताला लगाकर गया था। दिनांक 24 जुलाई 2024 को सुबह दुकान को खोलने आया तब दुकान का शटर का ताला टुटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के गल्ला से 1660 रूपया व कांसा का पुराना बर्तन लगभग 12 किलो, तांबा का तार लगभग 12 किलो एवं डीवीआर चोरी हो गया था।

चोरी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई। विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल दुर्ग पुलिस द्वारा पंचशील नगर दुर्ग में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया।

आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार करने पर आरोपी द्वारा डीवीआर को नाली में फेकना बताया गया।आरोपी से पुराना व नया बर्तन लगभग 12-15 किलो व लगभग 10-15 किलो ताबां तार स्कैप व चिल्लर पैसा 550 रूपया जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक आलउद्दीन शेख, सुरेश कु‌मार, उत्कर्ष सिंह, व प्रशांत पाटनकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

The post दुकान का ताला तोड़कर चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button