मध्य प्रदेश

ग्राम स्टोर पारा पुरेना में 79 ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

भिलाई-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 30 जुलाई 2024 को ग्राम स्टोर पारा पुरेना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम स्टोर पारा पुरेना में आयोजित चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉ निशि मिंज, बीपी, शुगर एवं रक्त जांच हेतु श्रीमती रेखा देव, फार्मासिस्ट श्री अशरफ, पंजीयन हेतु श्री शशि भूषण राय व श्री शम्भू दयाल तथा सीएसआर विभाग से श्री बुधेलाल एवं सीआईएसएफ से कमांडेंट श्री आर के वर्मा एवं डिप्टी कमांडेंट श्री नरेंद्र यादव उपस्थित थे| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में कुल 79 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं प्रदान की गई, लाभान्वित ग्रामीणों में 20 पुरुष, 53 महिला तथा 06 बच्चे शामिल थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।

The post ग्राम स्टोर पारा पुरेना में 79 ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button