विविध ख़बरें

ईशिता निर्मल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल में प्रथम स्थान एवं जिला दुर्ग में 9वां स्थान प्राप्त कर स्कूल को किया गौरवान्वित 

भिलाई-सरस्वती विहार अंग्रेजी माध्यम हा से स्कूल, हाउसिंग बोर्ड,औद्योगिक क्षेत्र भिलाई का वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा परीणाम में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। जिसमे कक्षा 10वी की ईशिता निर्मल ने 96 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान एवं जिला दुर्ग में 9वां स्थान प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया.वहीँ विशाल कुमार प्रजापति ने 93.16 प्रतिशत, रिशम गनवीर ने 92 प्रतिशत एवं अभिजीत प्रसाद ने 91.66 प्रतिशत् अंक प्राप्त किये.

कक्षा 12वी में प्रियांशु पटेल ने 86.8 प्रतिशत, निशा सिंह ने 85.2प्रतिशत, पूजा बेरा ने 83 प्रतिशत,सम्पदा कुमारी सिंह ने 82.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया।शतप्रतिशत परिणाम पर पालक एवं छात्रों ने ख़ुशी ब्यक्त की है।उक्त प्रदर्शन पर स्कूल समिति के अध्यक्ष छबिनाथ सिंह, सचिव विजय वौधरी, कोषाध्यक्ष रामजी साहू, प्राचार्या श्रीमती मिठू चदा एवं समिति के सभी सदस्यों ने उत्तीर्ण बच्चों उनके पालको एवं विद्यालय के समस्त शिक्षको को बधाई दी है।

The post ईशिता निर्मल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल में प्रथम स्थान एवं जिला दुर्ग में 9वां स्थान प्राप्त कर स्कूल को किया गौरवान्वित  appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button