मध्य प्रदेश

देवेन्द्र यादव ने बीएसपी की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र

भिलाई. भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। विधायक ने कलेक्टर से द्वेषपूर्ण भेजे गए नोटिस को खारिज किये जाने का अनुरोध किया है। विधायक ने पत्र में लिखा है कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप में लगभग 32000 आवास एवं लगभग 15000 अधिकारी व कर्मचारी है। इनमें से मात्र 7000 अधिकारी,कर्मचारी व सेवानिवृत्त लोग टाउनशिप में निवासरत है।शेष अधिकारी/कर्मचारी रख-रखाव व सुविधाओं के अभाव में निजी कालोनियों में रह रहे है।

प्रबंधन द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिटेंशन स्कीम के तहत आवास आबंटित किया गया है,उनमें से 90 फीसदी आवासों की रिक्त भूमि पर लोगों ने वर्षों पूर्व से ही अपनी आवश्यकतानुसार निर्माण कर उपयोग कर रहे है। जिसे बीएसपी प्रबंधन कथित रूप से अवैध निर्माण घोषित कर रही है। इसी के खिलाफ सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी एवं विधायक प्रतिनिधी राजेन्द्र कुमार परगनिहा आवाज उठाते रहते है। अब प्रबंधन पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करते हुए व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी कर उन पर निर्माण हटाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है, जो कि उचित प्रतीत नहीं होता है।

The post देवेन्द्र यादव ने बीएसपी की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button