मध्य प्रदेश

Big Breaking:…और अब Hospital में नर्स के साथ गैंगरेप, 3 Doctor गिरफ्तार

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद से देशभर में भड़की आग।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे है। इस बीच एक और हॉस्पिटल में दुष्कर्म की खबर आ रही है। यह मामला उत्तरप्रदेश (UP) का बताया जा रहा है। इस मामले में पीड़िता नर्स का बयान लिया गया है। जबकि मामले में आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Doctor के बाद Nurse से रेप

उत्तरप्रदेश (UP) के मुरादाबाद में नर्स के साथ निर्ममता हुई है। यहां हॉस्पिटल में डॉक्टर ने नर्स से दुष्कर्म किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
UP के मुरादाबाद जिले में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के भीतर बंधक बनाकर एक डॉक्टर द्वारा नर्स के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता नर्स की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता नर्स के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में बीते 17 अगस्त और 18 अगस्त की दरमियानी रात की घटना बताई जा रही है। इस दौरान नर्स उक्त प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी ड्यूटी पर थी।

पुलिस बारीकी से जांच और पड़ताल कर रही

शिकायत में उल्लेख कहा गया हैं कि 17 अगस्त को वह संध्या सात बजे ड्यूटी करने हॉस्पिटल पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी रात हॉस्पिटल की एक अन्य नर्स ने पीड़िता नर्स को आरोपी डॉक्टर से उसके चैंबर में मिलने के लिए कहा था।

घटना का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस इसमें बारीकी से जांच और पड़ताल कर रही हैं। जबकि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

The post Big Breaking:…और अब Hospital में नर्स के साथ गैंगरेप, 3 Doctor गिरफ्तार appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button